महराजगंज में सोमवार दोपहर अकटहवा पुल के पास दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी का रूप ले लिया। जिसमें पांच से छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पनियरा और पीपीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामला पनियरा थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो युवकों के बीच किसी व्यक्तिगत कारण से हुई थी। यह विवाद जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों के समर्थकों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इसी दौरान गोली भी चलाई गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है। हालांकि, महराजगंज के पनियरा थानाध्यक्ष, सीओ सदर और पीपीगंज थाने की पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
https://ift.tt/lsp9oKm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply