DniNews.Live

महराजगंज में गैस एजेंसी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:ओवररेटिंग और होम डिलीवरी बंद होने पर आक्रोश, पुलिस से झड़प

महराजगंज के नौतनवा में रसोई गैस की ओवररेटिंग और होम डिलीवरी बंद किए जाने के विरोध में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने दूसरे दिन भी क्रमिक आंदोलन जारी रखा। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी नौतनवा और गैस एजेंसी प्रबंधक का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हल्की झड़प के कारण चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे राहगीरों में भय का माहौल देखा गया और यातायात भी पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नगेन्द्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है, फिर भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाते। आरोप है कि निर्धारित 983 रुपये के बजाय अधिक कीमत वसूली जा रही है और पहले से बुक किए गए सिलेंडर भी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *