DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मरीजों की सुविधाओं को दी जाएगी प्राथमिकता : सीएस

भास्कर न्यूज| बांका बांका के नये सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र सिह ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। नए सिविल सर्जन को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. लक्ष्मण पंडित ने जिम्मेदारी सौंपी। पदभार ग्रहण करने के बाद नये सिविल सर्जन ने डीपीएम ब्रजेश कुमार, डैम अमरेन्द्र आर्य, जिला मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक की। परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कई जानकारी प्राप्त की। जिले में चल रही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने हुए उन्होंने सभी पदाधिकारी से ससमय कार्य पूरा करने और आम लोगों से जुड़े काम को प्राथमिकता देकर पूरी करने का निर्देश दिया। जिला अंतर्गत सभी अस्पतालों में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए कई दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य संस्थानों में विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये सुविधाओं में कमी और जरूरत के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। नये सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने योगदान देने के बाद पदाधिकारियों से बातचीत की है। जिले में चल रही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को और गति दी जाएगी। मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके समक्ष जो भी शिकायत आएगी, उसे दूर किया जाएगा। मौके पर लिपिक रोहित कुमार, राजीव कुमार पांडेय, राजीव कुमार दास, जवाहर कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। बांका के सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने सिविल सर्जन का स्वागत किया। सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, प्रसव वार्ड सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कई मरीजों से बात भी की। मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।


https://ift.tt/K4U3bWY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *