ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द:सांसद करण भूषण बोले- सरकार-चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप, UGC पर राजनीति बंद करें

ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द:सांसद करण भूषण बोले- सरकार-चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप, UGC पर राजनीति बंद करें
गोंडा के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करन भूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर हार का दर्द साफ दिख रहा है, जिसके कारण वह सरकार और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। ईरान-इजरायल युद्ध पर बाबा रामदेव के ईरान का समर्थन करने वाले बयान पर सांसद सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव एक बड़े व्यक्ति हैं। सांसद सिंह ने इस संघर्ष को पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बताया और सभी देशों से बातचीत के जरिए इसका समाधान खोजने का आग्रह किया। यूजीसी (UGC) मुद्दे पर विधायक पल्लवी पटेल के बयान पर भी सांसद करन भूषण सिंह ने अपनी राय रखी। पटेल ने इस मुद्दे को ‘पिछड़ों और लुटेरों के बीच की लड़ाई’ बताया था। सांसद सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी पर रोक लगा दी है और राजनीतिक दलों को इस पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हम सब एक साथ रहते हैं, इसलिए जातियों में बांटने का काम बंद होना चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनावों के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर सांसद करण भूषण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया कि सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा और 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

