DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘मन की बात’ सुन कर लिया जनसेवा का संकल्प

शिवाजीनगर| प्रखंड अंतर्गत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा तथा उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। बंधार गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी उपस्थित रहीं। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।


https://ift.tt/raOocEu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *