भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने होली के अवसर पर अपना नया राजनीतिक गाना ‘होलरिया’ रिलीज किया है। इस गाने में मनोज तिवारी ने होली के बहाने राजनेताओं पर जमकर चुटकी ली है। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी समेत अन्य विरोधियों पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी के गाने ने सियासी माहौल पूरी तरह ‘फागुनी’ बना दिया है। इस गाने में पीएम मोदी, नितिन नवीन के साथ-साथ राहुल गांधी, ममता बनर्जी और केजरीवाल को भी दिखाया गया है। पीएम मोदी का ‘पिचकारी’ वाला प्रहार गाने की शुरुआत में ही मनोज तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहते हैं कि “मोदी बाबा” ने हाथ में पिचकारी उठा ली है, जिसे देखकर बड़े-बड़े नेता मैदान छोड़कर फरार हो रहे हैं। उन्होंने ‘भगवा’ रंग और राम मंदिर (संकेत में ‘भगवान के रंग’) के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को भी मजबूती से पेश किया है। राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर निशाना मनोज तिवारी ने होली के इस गाने में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य विपक्षी नेताओं पर तंज कसा है। वे कहते हैं कि विपक्षी नेता साजिशों के रंग में रंगे हैं और अंत में वे अपनी ही बनाई जमीन पर फंस रहे हैं। गाने में अखिलेश यादव का नाम लेकर भी चुटकी ली गई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और केजरीवाल जैसे चेहरों को विजुअल्स के जरिए दिखाकर राजनीतिक व्यंग्य कसा गया है। गाने में बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए वे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव (‘तेजू-तेजस्वी’) की आपसी खींचतान पर कटाक्ष करते हैं। साथ ही लालू प्रसाद यादव के नाम का भी जिक्र किया गया है।
बिहार की राजनीति और नितिन नवीन का जिक्र मनोज तिवारी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विशेष रूप से जिक्र किया है। गाने में देख सकते हैं कि नितिन नवीन के घर पर फगुवा गाया जा रहा है और होली की धूम मची है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भी जिक्र किया है, जिसमें वे कहते हैं कि “खेतवा में पावर दिखावे पवनवा”। यह गाना न केवल राजनीतिक है, बल्कि इसमें पारंपरिक होली के वाद्ययंत्रों और भोजपुरी मिठास का भी मेल है। गाने के अंत में वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, “होली है भैया, बुरा मत मानना।”
https://ift.tt/BwI0Gne
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply