भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी जिला सर्वोदय मंडल सीतामढ़ी की बैठक डॉ. विमलेश कुमार के आवास पर जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सर्वोदय मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आनंद किशोर ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने तथा मनरेगा के स्वरूप परिवर्तन की केन्द्र सरकार के निर्णय की चर्चा की। सर्वसम्मति से केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाये जाने की कड़ी निन्दा की गई। कहा गया कि इस निर्णय का देश तथा दुनिया में शर्मनाक मैसेज जायगा। केन्द्र सरकार मनरेगा का नाम तथा उसका स्वरूप पूर्ववत रहने दे। इसके स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं करे। कर्ज में डूबे राज्यों पर मनरेगा का आर्थिक बोझ बढ़ने से मनरेगा अपने उद्देश्य से भटक जायगा। अभी मनरेगा से वर्ष में सौ दिन की जगह महज 50 दिन ही रोजगार मिलने का खुलासा संसद में हुआ है। बैठक में जिला मंत्री राम प्रमोद मिश्र, अमरेन्द्र राय, डॉ. विमलेश कुमार, शशिधर शर्मा, अवधेश यादव, अश्विनी कुमार मिश्र आदि भी थे।
https://ift.tt/XrbHC6p
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply