पहाड़ी इलाकों से बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। राजस्थान के शेखावाटी में रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। ओस जमने से खेतों में पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। उधर मध्यप्रदेश में आज शीतलहर चलेगी। प्रदेश के 24 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। शुक्रवार-शनिवार की रात में एमपी में पहली बार पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया। उमरिया में सबसे कम 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 5 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल में ठंड बढ़ने से अब झरनों का पानी जमने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में चला गया है। ठंड बढ़ने के बाद अब पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट भी बढ़ने लगे हैं। लाहौल स्पीति के कोकसर में ठंड बढ़ने से झरमा जम गया। राज्यों में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
https://ift.tt/Nufz8CO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply