DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधेपुरा में 325 सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर पदों पर होगी भर्ती:25 फरवरी से 16 मार्च तक प्रखंडों में लगेंगे भर्ती शिविर, 18 से 25 हजार तक सैलरी

मधेपुरा में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। गार्जियंस सिक्योरिटी एंड फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 25 फरवरी से 16 मार्च तक सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। कुल 325 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसमें 245 पद सुरक्षा गार्ड और 80 पद सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए निर्धारित हैं। सुरक्षा गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) रखी गई है, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड के रूप में 18 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। 22,500 रुपए मासिक वेतन के साथ EPF वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर को 22,500 रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, बोनस और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इन शिविरों में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। भर्ती शिविर का आयोजन 25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा से शुरू होगा। इसके बाद 26 फरवरी को सिंहेश्वर, 27 फरवरी को घैलाढ़, 28 फरवरी को गम्हरिया, 6 मार्च को शंकरपुर, 7 मार्च को कुमारखंड, 9 मार्च को मुरलीगंज, 10 मार्च को बिहारीगंज, 11 मार्च को ग्वालपाड़ा, 12 मार्च को उदाकिशुनगंज, 13 मार्च को पुरैनी, 14 मार्च को चौसा तथा 16 मार्च को आलमनगर प्रखंड परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य इन शिविरों में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय के माध्यम से नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


https://ift.tt/4OG3cAj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *