DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधेपुरा में सिर कटी महिला का शव मिला:20 दिन पहले हुई थी लापता, डेड बॉडी को पानी में डुबोने की कोशिश

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक पंचायत में शनिवार शाम एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तराही दरगाह के समीप एक गड्ढे में यह शव तैरता हुआ मिला था। शाम करीब 3 बजे खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर बिहारीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव नग्न अवस्था में था और उसकी कलाई में चूड़ियां पाई गईं। घटनास्थल के पास पानी में पेटीकोट का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव को बोरे में मिट्टी भरकर कमर में रस्सी बांधकर पानी में डुबोने का प्रयास किया गया था। पुलिस की काफी खोजबीन के बावजूद शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस जांच के दौरान शव की पहचान पूर्णिया जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बलिया वार्ड नंबर 07 निवासी स्वर्गीय हीरा सिंह की पत्नी रिंकू देवी (40) के रूप में हुई। मृतका के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि उनकी मां 3 फरवरी को मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद वह लापता हो गईं। इस संबंध में बलिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पुत्र ने बताया कि दो महीने पहले चाचा कमलेश सिंह और उनके पुत्र निवास सिंह से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बलिया थाना अध्यक्ष रामलाल भारती के अनुसार, आरोपी निवास सिंह को 16 फरवरी को एटीएम फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने रिंकू देवी की हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार की है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। चूंकि बलिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज था, इसलिए शव को आगे की कार्यवाही के लिए बलिया थाना को सौंप दिया गया है।


https://ift.tt/tzwCvDK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *