मधेपुरा में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में यह घटकर करीब 45 प्रतिशत हो जाएगी। इस दौरान सतही हवा की गति लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी, जिसके कारण सुबह और रात के समय घना कुहासा छाए रहने की भी संभावना है। कृषि अनुसंधान केंद्र अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक देवन कुमार चौधरी ने बताया कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह में घना कुहासा देखा गया। सूर्य निकलने से पहले विजिबिलिटी मात्र 300 से 500 मीटर रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, इसलिए खेती और पशुपालन दोनों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इधर, मौसम साफ और शुष्क रहने से रबी फसलों की बुआई के लिए यह समय बेहद अनुकूल माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुआई से पहले खेत की जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बनाएं और यदि छिटकाव विधि से बुआई करनी हो तो पाटा चलाकर खेत को समतल करें। साथ ही, बीज की अंकुरण क्षमता की जांच करना आवश्यक है, ताकि फसल बेहतर उत्पन्न दे सके। जरूरत के अनुसार खेतों में कीटनाशक या अन्य रासायनिक छिड़काव भी किया जा सकता है, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। पशुओं की देखभाल करने की सलाह पशुपालकों को भी बदलते मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी गई है। ठंड बढ़ने से पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पशुशाला को साफ, सूखा और हवादार रखना आवश्यक है। पशुओं को दिन में कई बार स्वच्छ और ताजा पानी पिलाना चाहिए तथा उन्हें धूप निकलने के बाद ही बाहर छोड़ना चाहिए, जबकि शाम को धूप ढलने से पहले पशुशाला में वापस बांध देना चाहिए।
https://ift.tt/x1UwG9a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply