बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के आईएएस अभिषेक रंजन को मधेपुरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अभिषेक रंजन वर्तमान में मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी के साथ अब वे मधेपुरा जिले के डीएम का दायित्व संभालेंगे। वहीं, मधेपुरा के वर्तमान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें पश्चिम चम्पारण (बेतिया) का नया जिला पदाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि तरनजोत सिंह ने सितंबर 2024 में मधेपुरा के डीएम का पदभार संभाला था। तरनजोत सिंह 14 महीने मधेपुरा में रहे कार्यरत उनका कार्यकाल एक साल दो महीने का रहा। इस अवधि में उन्होंने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और विकासात्मक कार्यों को गति देने का प्रयास किया। नए डीएम के रूप में अभिषेक रंजन के आगमन से जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और नए दृष्टिकोण की उम्मीद की जा रही है।
https://ift.tt/prwFnPk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply