मधुबनी में बाल विकास परियोजना कार्यालय, लदनिया के डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज कुमार का मंगलवार सुबह निधन हो गया। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। उनके असामयिक निधन पर मंगलवार शाम समाहरणालय सभाकक्ष में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और कार्यालय के समस्त कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान पंकज कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित अधिकारियों और सहयोगियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने पंकज कुमार को एक कुशल, अनुशासित, मेहनती और मिलनसार व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है और सरकारी कार्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। दूसरों की मदद के लिए रहते थे तत्पर कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी पंकज कुमार के साथ बिताए गए समय को याद किया। उन्होंने बताया कि पंकज हमेशा मुस्कुराते रहते थे और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। विभाग ने दुख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पंकज कुमार मंगलवार सुबह लदनिया स्थित अपने कार्यालय जाने के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
https://ift.tt/PuF0y7E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply