DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मधुबनी में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ 4-5 अप्रैल को:24 साल बाद होगा आयोजन, देश-विदेश के 300 विद्वान होंगे शामिल

मधुबनी में 24 वर्षों के अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 4 और 5 अप्रैल 2026 को नगर भवन में होगा। इसमें देश-विदेश से लगभग 250 से 300 प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और विद्वान भाग लेंगे। यह ज्योतिष महाकुंभ ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कश्मीर, असम, ओडिशा, बिहार, झारखंड सहित पूरे देश तथा विदेशों से ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, तंत्राचार्य, फेंगशुई विशेषज्ञ, अंकशास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंगूठा रेखा विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, फेस रीडर, महामंडलेश्वर तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर एवं कुलपति सम्मिलित होंगे। मधुबनी के ज्योतिर्विद डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें दिल्ली के पंडित अजय भांभी, पंडित एच.के. रावत, पंडित के.पी. शर्मा मौद्गिल, हरिद्वार की कुमारी कविता वशिष्ठ और केरल से डॉ. दीपाकरण प्रमुख हैं। सम्मेलन में बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों के समावेश पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, देश के ज्वलंत मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। आम लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए शहर के टाउन क्लब मैदान में एक विशेष परामर्श सत्र भी आयोजित किया जाएगा। यहां विशेषज्ञ लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह महाकुंभ न केवल ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार का मंच बनेगा, बल्कि समाज, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन से संबंधित जानकारी देते समय ई मनोज झा, राजेश नायक, पंकज झा शास्त्री और पंडित ऋषि नाथ झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


https://ift.tt/xQ0OuJP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *