मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज स्थित भगत सिंह कॉलोनी में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी मनोज कुमार यादव को बुधवार को पकड़ा गया। उस पर रविवार रात दीपक सदाय और रामबाबू सदाय की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार यादव के अलावा राहुल यादव की तलाश जारी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों के बयान पर राहुल यादव और मनोज यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया मनोज यादव को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से अरेर थाना क्षेत्र का निवासी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो लोगों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई लहेरियागंज स्थित भगत सिंह कॉलोनी में चाकूबाजी की इस घटना में दो लोगों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह वारदात मधुबनी शहर के भगत सिंह कॉलोनी के एक लॉज में हुई, जहां चार से पांच लड़के रहते थे। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेन-देन को लेकर शराब के नशे में यह घटना अंजाम दी गई। गंभीर स्थिति देखते हुए उसी रात दरभंगा रेफर कर दिया गया पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल यादव, जो एक राज मिस्त्री है, ने रविवार रात अपने तीन मजदूरों दीपक, लाल बाबू सदा और राम बाबू सदा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात दरभंगा रेफर कर दिया गया। दरभंगा में सोमवार को दीपक और राम बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल का इलाज अभी भी जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने मधुबनी सदर SDPO के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर मामले का खुलासा करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
https://ift.tt/Lx7e9KU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply