[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

मथुरा में सोमवार शाम मौसम बदला, हल्की बारिश:तेज हवाओं के साथ ठंडक बढ़ी, किसानों की चिंता बरकरार


                 मथुरा में सोमवार शाम मौसम बदला, हल्की बारिश:तेज हवाओं के साथ ठंडक बढ़ी, किसानों की चिंता बरकरार

मथुरा में सोमवार शाम मौसम बदला, हल्की बारिश:तेज हवाओं के साथ ठंडक बढ़ी, किसानों की चिंता बरकरार

मथुरा में सोमवार देर शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली। दिनभर सामान्य रहने के बाद शाम होते-होते अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इस बदलाव से शहर में ठंडक बढ़ गई। इससे पहले, पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। कई क्षेत्रों में गेहूं और अन्य फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सोमवार को बदले मौसम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। सोमवार की बारिश भले ही ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को अचानक ठंडक महसूस हुई। दिन में हल्की गर्मी थी, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना और ठंडा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस मौसमी बदलाव का असर किसानों के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं, किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein