मथुरा में लोगों ने ली मंदिर निर्माण की शपथ:श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने कहा- हमारे पास मंदिर तोड़े जाने के साक्ष्य
![]()
मथुरा में लोगों ने ली मंदिर निर्माण की शपथ:श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने कहा- हमारे पास मंदिर तोड़े जाने के साक्ष्य
वृंदावन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर माहौल भावनात्मक हो गया। कथा स्थल पर दक्षिण भारत से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मूल गर्भगृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने की शपथ ली। हैदराबाद स्थित स्टैच्यू ऑफ इक्वेल्टी आश्रम के आध्यात्मिक गुरु श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जीयर स्वामी के सान्निध्य में एक होटल में कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शाही ईदगाह स्थल को मुक्त कराने की दिलाई शपथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं को मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद के विवादित स्थल को मुक्त कर वहां मंदिर निर्माण में सहयोग की शपथ दिलाई। उन्होंने दावा किया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़े जाने के पर्याप्त ऐतिहासिक साक्ष्य उनके पास हैं। साथ ही कहा कि उन्हें न्यायालय में जीत का पूरा भरोसा है। दक्षिण भारत में तेज होगा आंदोलन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने महेंद्र प्रताप सिंह को दक्षिण भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और इससे जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। हैदराबाद में होगा बड़ा आयोजन टी. रमेश गुप्ता, मोहन शर्मा, विठ्ठल और पुन्ना गोपाल राव ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या के निर्माण के बाद अब देशभर के श्रद्धालुओं की नजर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर है। उन्होंने जल्द ही हैदराबाद में एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन की बात कही, जिसमें महेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। ‘आस्था और अस्मिता से जुड़ा है विषय’ चिन्ना जीयर स्वामी महाराज ने कहा कि यह मुद्दा हिंदुओं की आस्था और अस्मिता से जुड़ा है। जिस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, वहां मंदिर निर्माण होना चाहिए। उन्होंने इस आंदोलन में पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गोपी स्वामी, एम. एसएसआर वर्मा, बी. रघुनंदन राव, सत्यनारायण राव, मनोज, मनोहर और श्रीमती देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
