मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाबा के नजदीकी का कहना है कि रविवार सुबह बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। उस ट्रक में भारी संख्या में गौवंश थे। और बाबा हमेशा गौतस्करी के खिलाफ सक्रिय रहते थे। इसीलिए बाबा ने गौ-तस्करों के खिलाफ ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनके सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद से इलाके में भारी बवाल हो गया। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की 5 से 6 गाडियों में भीषण तोड़फोड़ की और शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गया था। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान भी हो गए। इस पूरे मामले को तस्वीरों में देखिए… फरसा वाले बाबा पर बरसाना के युवक जान छिड़कते थे। वो बाबा को अपने गुरु मानते थे। बाबा की टीम में 20-30 युवक थे। जो उनकी हर कार्रवाई पर उनके साथ जाते थे। बाबा जब भी जहां भी कार्रवाई के लिए जाते थे, तो युवाओं की फौज उनके साथ ही चलती थी। वो आजनौक गौशाला चलाते थे। बाबा कार्रवाई करने के बाद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो-वीडियो जरूर अपलोड करते थे। आइए देखें बाबा, गौवंश और उनकी टीम की 5 तस्वीरें… …………….. पढ़ें फरसा वाले बाबा की मौत से जुड़ी ये खबर… मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते-ही-देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply