DniNews.Live

मथुरा में पिकअप पलटी, एक महिला की मौत:राजस्थान के धौलागढ़ देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, 8 घायल

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और आठ अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब नवरात्रि पर देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन का टायर फट गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे। ग्राम खरोट से धोलागढ़ देवी दर्शन के लिए गए श्रद्धालु जब वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक पिकअप का टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से कोसीकलां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 75 वर्षीय गायत्री देवी का निधन हो गया। आठ अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घायलों में योगेश, गुड्डी, चंचल, गीता, कमला, रेखा और ओमवती सहित अन्य लोग शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के नरेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पहले नगर अस्पताल और बाद में भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराने में सहायता की। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *