मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नीमगांव में रविवार की सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पुरानी रंजिश के चलते आमने सामने आए दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। एक दूसरे के खून के प्यासे दोनों पक्ष जमकर एक दूसरे पर हमला करते नजर आए। गांव में हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाओं पर भी किया हमला,बुर्जुगों को भी नहीं बख्शा नीमगांव के रहने वाले भोला और राजपाल एक ही परिवार के हैं। लेकिन इन दोनों परिवारों के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर महिलाओं में कहासुनी हो गई। जिसके बाद पुरुष निकल आए और एक दूसरे पर हमलावर हो गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की तरफ से गाली गलौज देने और लाठी डंडों से हमला करना शुरू हो गया। नवरात्रों में हुआ था बच्चों में विवाद भोला और राजपाल पक्ष के बीच हुए झगड़े के दौरान एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडों से हमला किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों की तरफ से हमले होते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दूसरे पक्ष से कोई हंसिया फेंकता है तो एक महिला के सर में लाठी लग जाने से वह वहीं की वहीं बैठी रह जाती है। जबकि एक पक्ष का बुजुर्ग व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई देता है। बताया गया कि नवरात्रों के दौरान बच्चों में विवाद हुआ था। पुलिस पहुंची मौके पर एक घंटे तक चले झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़े के दौरान घायल हुए दोनों पक्ष के करीब 12 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। भोला पक्ष का कहना है नवरात्रों के दौरान बच्चों का विवाद हुआ था जिसे शांत करा दिया गया था। वहीं राजपाल पक्ष का कहना है कि वह खेत से लौट रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने घेरकर मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकद्दमा लिखा जा रहा है,गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

Leave a Reply