DniNews.Live

मथुरा में दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:युवक को पीटा, गांव में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की राधेश्याम कॉलोनी में देर रात दबंगों द्वारा एक युवक पर हमला करने और उसके घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, राधेश्याम कॉलोनी निवासी रहीस नामक युवक को रास्ते में कुछ युवकों ने रोककर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित रहीस का आरोप है कि जब उसने इस घटना की शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपी और भड़क गए। इसके बाद दबंग उसके घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की। उन्होंने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी भयभीत हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *