Breaking News

मथुरा में तीन महिलाएं गिरफ्तार, 9.6 किलो गिलट बरामद:आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई


                 मथुरा में तीन महिलाएं गिरफ्तार, 9.6 किलो गिलट बरामद:आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

मथुरा में तीन महिलाएं गिरफ्तार, 9.6 किलो गिलट बरामद:आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

मथुरा की कोतवाली पुलिस ने बाजार क्षेत्र से आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.600 किलोग्राम सफेद धातु (गिलट) बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम को होलीगेट क्षेत्र में पार्थ ज्वैलर्स की दुकान के पास कुछ महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इन महिलाओं पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी करने का आरोप था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार महिलाओं ने ज्वैलरी चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी लेने पर उनके पास से 9.600 किलोग्राम सफेद धातु (गिलट) बरामद हुई, जिसे वे दुकानों से चोरी कर ले जा रही थीं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 244/2026 के तहत धारा 305(A) और 317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे होलीगेट स्थित पार्थ ज्वैलर्स की दुकान के पास से की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिलाओं का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि वे किसी संगठित गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *