[current_date format=”l, F j, Y”]

Breaking News
🚀 DNI News: प्रयागराज से लेकर वैश्विक स्तर तक की हर बड़ी खबर, सबसे पहले! 🔥 Big Breaking: [display-posts posts_per_page=”5″ include_excerpt=”false” image_size=”none”] – अभी पढ़ें पूरी खबर हमारी वेबसाइट पर… ✨ DniNews.Live तकनीक और सूचना का आधुनिक संगम। 📢 ताज़ा अपडेट: dninews.live पर जुड़ें रहें सबसे सटीक विश्लेषण के लिए।

मथुरा में तीन बदमाश गिरफ्तार:ट्रेनों में चोरी करते थे, 3 लाख रुपए और 7 मोबाइल बरामद


                 मथुरा में तीन बदमाश गिरफ्तार:ट्रेनों में चोरी करते थे, 3 लाख रुपए और 7 मोबाइल बरामद

मथुरा में तीन बदमाश गिरफ्तार:ट्रेनों में चोरी करते थे, 3 लाख रुपए और 7 मोबाइल बरामद

मथुरा जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख 15 हजार रुपये मूल्य के 7 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट और 1 लैपटॉप बरामद किए हैं। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर आगरा की ओर जाने वाले बोर्ड के पास घेराबंदी कर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र निवासी लखन, बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र निवासी वाजिद खान और मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी कादर खान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप चुराते थे। चोरी किए गए सामान को वे राहगीरों या अन्य व्यक्तियों को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों अभियुक्तों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। जीआरपी ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज किए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशनों पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। यात्रियों को भी सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein