DniNews.Live

मथुरा में खादी बोर्ड ने बांटे टूल-किट:लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, विधायक पूरन प्रकाश रहे मुख्य अतिथि

मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जनपदीय कार्यालय ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। राजीव भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में ‘निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना’ के तहत लाभार्थियों को आधुनिक उपकरण वितरित किए। इस दौरान 25 विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीनें और 8 दोना मेकिंग मशीनों का वितरण किया गया। इन उपकरणों का उद्देश्य जनपद के कुम्भकारों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अलावा खादी प्रोत्साहन नीति के तहत ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 विकास खंडों के 20 चयनित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से स्थानीय कारीगरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *