DniNews.Live

मथुरा में कार सवारों में विवाद:नेशनल हाईवे पर स्टूडेंट ने मारे युवक को चाकू,टक्कर लगने के बाद हुआ था झगड़ा

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में सोमवार को दो कार सवार लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक कार में सवार स्टूडेंट ने दूसरी कार में सवार युवक के चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना जैंत से महज 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। अलवर पुल पर टकराई थी गाड़ियां सोमवार की सुबह BSA इंजीनियरिंग कॉलेज के पास के रहने वाले ललित मोहन भारद्वाज अपने भाई हरिदत्त और भतीजों अंश व वंश के साथ अपने पैतृक गांव नौहझील जा रहे थे। अपनी अर्टिगा गाड़ी से जा रहे ललित की गाड़ी की अलवर पुल के पास किया गाड़ी से मामूली टक्कर हो गई। जिस पर किया कार सवार युवकों ने शीशा खोलकर गाली दी और गाड़ी को भगा ले गए। 10 किलोमीटर बाद हुआ झगड़ा किया कार सवार स्टूडेंट मौके से भागकर थाना जैंत से सौ मीटर पहले बाबा द ढाबा पर खड़े हो गए। जहां पीछे से पहुंचे ललित और उनके भाई का स्टूडेंट से फिर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। इसी बीच हरिदत्त ने एक स्टूडेंट्स के घूंसा मार दिया। जिसके बाद दूसरा स्टूडेंट कार पर गया और चाकू निकालकर ललित की पीठ में मार दिया। 3 चाकू लगने से ललित हुआ घायल ललित का आरोपी स्टूडेंट सुशांत उसके भाई निशांत और दोस्त विजय से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान तीनों स्टूडेंट में से एक ने ललित के 3 चाकू पीठ में मार दिए। जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ ललित को देख उसका भाई इलाज के लिए पहले वृंदावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने स्टूडेंट्स को लिया हिरासत में वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्र GLA यूनिवर्सिटी के छात्र हैं जिसमें से एक बीटेक कर रहा है जबकि 2 डिप्लोमा कर रहे हैं। यह तीनों रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित राधा टाउन में रहते हैं। थाना जैंत प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया है,पूछताछ की जा रही है अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *