DniNews.Live

मथुरा में आयकर विभाग की कार्यवाही:समृद्धि ज्वैलर्स के ठिकानों पर मारे छापे, इनकम टैक्स विभाग की 5 टीमों ने मारा छापा


                 मथुरा में आयकर विभाग की कार्यवाही:समृद्धि ज्वैलर्स के ठिकानों पर मारे छापे, इनकम टैक्स विभाग की 5 टीमों ने मारा छापा

मथुरा में आयकर विभाग की कार्यवाही:समृद्धि ज्वैलर्स के ठिकानों पर मारे छापे, इनकम टैक्स विभाग की 5 टीमों ने मारा छापा

मथुरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही चल रही है। यहां समृद्धि ज्वैलर्स सहित एक साथ 5 जगह पर छापे मारे गए हैं। इस कार्यवाही से सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। चौक बाजार के ज्वैलर्स पर कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। कृष्णानगर शोरूम भी जांच के दायरे में आ गया है। 24 घंटे से चल रही कार्यवाही मथुरा शहर में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। चौक बाजार स्थित बृजवासी कॉम्प्लेक्स में समृद्धि ज्वैलर्स की दुकान पर टीम ने अचानक बुधवार को दबिश दी जिससे आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह कार्यवाही गुरुवार को भी जारी है। 5 टीम कर रही कार्यवाही आयकर विभाग की 5 टीम ने समृद्धि ज्वैलर्स के कृष्णानगर स्थित शोरूम, छत्ता बाजार स्थित गद्दी के अलावा 3 अन्य जगह पर पहुंच कर गहन जांच की। दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुराने संगीत सिनेमा के पास स्थित एक स्वर्ण आभूषण निर्माण फैक्ट्री पर भी विभाग ने छापा मारा। यहां पर उत्पादन और स्टॉक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। बाजार पर पड़ सकता है असर इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक मथुरा में एक साथ पांच स्थानों पर कार्रवाई की गई है। टीम अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। लगातार चल रही छापेमारी से सर्राफा कारोबारियों में दहशत का माहौल है। कई व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं, जिससे बाजार की रौनक पर भी असर देखने को मिला। दुकानदार अपनी अपनी दुकाने बंद कर चाय की दुकानों पर जाकर बैठ गए। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों, स्टॉक और लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कार्रवाई को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *