मधेपुरा | जिले के युवाओं ने स्नातक निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता लाने की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया एवं कोसी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान प्रणाली जटिल, खर्चीली और धनबल को बढ़ावा देने वाली है, जिससे आम स्नातक नागरिक मतदाता बनने से वंचित रह जाते हैं। पत्र में युवाओं ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव प्रस्तावित है, लेकिन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया इतनी कठिन है कि पात्र नागरिकों की भागीदारी प्रभावित होती है। उनलोगों ने कहा कि यह व्यवस्था निर्वाचन आयोग के आदर्श वाक्य एक भी मतदाता छूटे ना के विपरीत है। तुरबसु ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन सीमित लोगों तक ही पहुंचती है। प्रमाण-पत्रों का राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया कठिन है। आयोग की जिम्मेदारी मतदाता पर थोप दी गई है। निशांत यादव ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालयों से स्नातक पास नागरिकों का डेटा लेकर बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जाए।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply