DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मढ़ौरा में मैट्रिक की परीक्षा देने आई छात्रा बेहोश:दूसरी पाली में दी परीक्षा, 10 केंद्रों पर एग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न

मढ़ौरा अनुमंडल के सभी 10 केंद्रों पर शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के चौथे दिन दोनों पालियों में यह आयोजित की गई। इस दौरान भीड़ के कारण एक छात्रा बेहोश हो गई, लेकिन बाद में उसने परीक्षा दी। यह घटना उच्च विद्यालय मढ़ौरा परीक्षा केंद्र पर हुई। छात्रा को तत्काल मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार दिया गया। होश में आने के बाद छात्रा दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची और अपनी परीक्षा में शामिल हुई। परिक्षार्थी छात्रा की पहचान इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी सतन महतो की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। खुशी के पिता सतन महतो ने बताया कि परीक्षा में प्रवेश से पहले सड़क पर भारी जाम था। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास के दौरान ही उनकी बेटी बेहोश हो गई थी। परीक्षा के दौरान अभिभावक और छात्राएं समय पर केंद्रों पर पहुंच रहे थे। निर्धारित समय पर प्रवेश सुनिश्चित किया गया, क्योंकि देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित होने का जोखिम था। प्रशासन ने सभी छात्राओं की गहनता से जांच की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। अनुमंडल प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों का लगातार दौरा किया, ताकि परीक्षार्थियों को कोई कठिनाई न हो।


https://ift.tt/vmcH1EQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *