DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मछली जाल चोरी पर 2 पक्षों में हिंसक झड़प:सहरसा में 5 महिलाएं सहित 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में मछली के जाल की चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस शनिवार को घायलों के बयान दर्ज करने सहरसा सदर अस्पताल पहुंची। सभी घायल सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ वार्ड नंबर 14 के निवासी हैं। मछली के जाल चोरी को लेकर महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी पहले पक्ष से बुच्ची मुखिया (65), उनके बेटे रामप्रवेश मुखिया (47), अनु देवी (46) और मनी देवी (40) घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से उर्मिला देवी (60), उषा देवी (35) और रूपलता कुमारी (18) जख्मी हुई हैं। प्रथम पक्ष के रामप्रवेश मुखिया ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मछली के जाल चोरी को लेकर महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उनके घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। घर की दो महिलाओं के सिर पर हमला किया गया उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान फरसे से उनके घर की दो महिलाओं के सिर पर हमला किया गया और बीच-बचाव करने पर उन्हें तथा उनके पिता को लाठी से चोटें आईं। रामप्रवेश ने यह भी बताया कि 16 साल पहले उनकी नाव चोरी हुई थी, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मारपीट कर घायल कर दिया वहीं, दूसरे पक्ष की घायल रूपलता कुमारी ने बताया कि उनकी मछली का जाल चोरी हो गया था। जब उन्होंने इस बारे में बात की, तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।सौरबाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच जाल चोरी को लेकर विवाद हुआ है। सहरसा सदर थाने की पुलिस घायलों के फर्द बयान दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/Kq9rkG1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *