Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मऊ में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत:शिकारों गांव के तालाब से मिला शव, पुलिस जांच जारी


                 मऊ में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत:शिकारों गांव के तालाब से मिला शव, पुलिस जांच जारी

मऊ में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत:शिकारों गांव के तालाब से मिला शव, पुलिस जांच जारी

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का शव सोमवार को शिकारों गांव के तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिकारों गांव निवासी राजेंद्र पासी का 6 वर्षीय बेटा अर्पित रविवार को शाम करीब 6 बजे से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रात करीब 11:20 बजे पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस टीम गांव पहुंची और बच्चे की तलाश में जुट गई। छोटे बच्चों ने पुलिस को बताया कि अर्पित उनके साथ रविवार शाम को तालाब में नहाने गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जिसके बाद अर्पित का शव तालाब से मिला। अर्पित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मऊ ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजेंद्र पासी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्पित रविवार शाम को घर के पास खेलते समय तालाब में नहाने गया था और इसी दौरान वह डूब गया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *