मऊ में सेंध लगाकर 35 लाख की चोरी:धान के खेत में मिले 4 बक्से, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घनश्याम यादव के घर से लगभग 35 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना रात के अंधेरे में हुई, जब चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो पुरानी दीवार में सेंध लगी थी और कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने घर से 4 बक्से चुराए और उन्हें लगभग 200 मीटर दूर धान के खेत में ले जाकर तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, चोरी हुए गहनों में लगभग साढ़े तीन किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि घनश्याम यादव के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के गहने चुराए गए हैं। उन्होंने मऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की विफलता बताया। वहीं, कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि चोरी की घटना हुई है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/jEgdKZ4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top