मऊ जिले के घोसी नगर में शुक्रवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया और लोगों में दहशत फैल गई। झोपड़ी पीढ़वल मोड़ निवासी राजमिस्त्री सुभाष राजभर की थी। घटना के समय झोपड़ी खाली थी, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। सिलेंडर फटने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं और पास की एक अन्य झोपड़ी भी इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से दूसरी झोपड़ी में लगी आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पड़ोसियों और सभासद की मदद से आग पर काबू आसपास के रिहायशी मकानों में रहने वालों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। क्षेत्र के सभासद माजिद अंसारी और उनके साथियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को पूरी तरह बुझा दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply