DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में संदिग्ध हालात में ग्रामीण का मिला शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बाजार से लौट रहे थे, घायल पड़े मिले

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंभीर घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिरूआ निवासी राजेश सिंह उर्फ मनटू सिंह (40) रविवार शाम काझा बाजार गए थे। बाजार से फल लेकर वे अपने घर लौट रहे थे। शाम लगभग 6 बजे, स्थानीय लोगों ने राजेश सिंह उर्फ मनटू सिंह को काझा बंधा पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने राजेश सिंह की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राजेश सिंह ने अपने पीछे दो बेटियां हैं और अपने पत्नी को अनाथ छोड़ गया। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ शीतला प्रसाद पांडेय और मऊ के सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे भी मौजूद हैं।


https://ift.tt/uObx4LA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *