DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़:बाजारों में फलों की दुकानें सजीं, पूजन सामग्री खरीदने को पहुंचीं महिलाएं

मऊ में छठ पूजा के मद्देनजर बाजारों में रौनक लौट आई है। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। इस वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी बढ़ गया है। इसी के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में फल विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली हैं और तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में छठ पूजा से संबंधित सामग्री की भरमार है। रविवार को बाजारों में सुबह से दोपहर तक भीड़ कम रही, लेकिन दोपहर बाद खरीदारों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। शाम होते-होते बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। सड़क के दोनों फुटपाथ पर खरीदार पूजा से संबंधित अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करते दिखाई दिए। रविवार को शहर में साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद महापर्व छठ के कारण बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। सहादतपुरा बाजार में रोडवेज बस स्टेशन से लेकर आजमगढ़ मोड़ तक लोगों की भीड़ देखी गई। यह रौनक सोमवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार में व्यापारियों के साथ साथ खरीदारों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। देखें दो फोटो…


https://ift.tt/xJsZUvV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *