मऊ में गुरुवार को संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) आजमगढ़ निलेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआईबी टीम ने मां कालेश्वरी कोल डिपो, इंदारा पर छापेमारी की। इस दौरान डिपो में कई अनियमितताएं सामने आईं और करोड़ों रुपये की राजस्व चोरी का संदेह जताया गया। टीम ने तीन शाखाओं पर मारा छापा जांच के दौरान बलिया, गोरखपुर और इंदारा स्थित डिपो शाखाओं पर एक साथ छापेमारी की गई। गोरखपुर शाखा पर गोरखपुर टीम ने कार्रवाई की। डिपो कर्मचारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजातों और कांटा पर्ची का मिलान किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गईं और दस्तावेज मेल नहीं खा रहे थे। मौके पर जमा कराए गए 40 लाख रुपये करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने 40 लाख रुपये राजस्व के रूप में जमा कराए। इसके अलावा, सभी संबंधित दस्तावेजों को आगे की जांच के लिए आजमगढ़ ले जाया गया। इस दौरान छापेमारी में डिप्टी कमिश्नर मैनेजर चौरसिया, असिस्टेंट कमिश्नर निधि श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी अवधेश कुमार सिंह और सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply