मऊ जिले में नवरात्रि के अवसर पर नगरपालिका कम्यूनिटी हॉल में “कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटियों को देवी स्वरूपा मानकर सम्मानित किया गया और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बच्चियों को माता की चुनरी पहनाई गई, फूल मालाएं अर्पित की गईं और बेबी किट वितरित की गईं। बच्चियों के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए जनसेवा केंद्र पर आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग और शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। वन स्टॉप सेंटर और समस्त टोल फ्री नंबर (181, 112, 1098, 1090, 108, 1076) की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा देवी, सीमा राय, सुशीला, आराधना, सरिता, सुशीला, कुसुम, सावित्री, जिज्ञासा और बिंदु सहित अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राधेश्याम पाल, जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय, चाइल्ड हेल्प लाइन से सुपरवाइजर रीतेश चौरसिया, रमाकांत, अनुज, मुख्य सेविका श्वेता सिंह, किरन देवी शहर व आशा सिंह, विभा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी, आशा पांडेय, सुशीला देवी, कुसुम यादव, विन्दु देवी, सीमा राय, अराधना, सुशीला, सरिता, पूनम, विंदु, तहसीना, गुलफेशन, आशा बहुएं, धातृ माताएं और बच्चियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply