![]()
मऊ जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी भी रहे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था जांची
मऊ जिले में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में, जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सील पैक ताले को खुलवाकर जांच की। उन्होंने वेयरहाउस के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम की स्थिति, कक्षवार विद्युत आपूर्ति और खिड़कियों व रोशनदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से हफीजुर्रहमान और रामकरण यादव, बहुजन समाज पार्टी से जय प्रकाश, समाजवादी पार्टी से रामधनी चौहान, आम आदमी पार्टी से अवधेश मौर्या, अपना दल से अरशद अंसारी, सी.पी.आई.एम. से वीरेंद्र कुमार, निर्वाचन कार्यालय से रुस्तम अली और कनिष्ठ सहायक हिमांशु सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply