मऊ के प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में वार्षिक उत्सव:बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने किया सम्मान


                 मऊ के प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में वार्षिक उत्सव:बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने किया सम्मान

मऊ के प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में वार्षिक उत्सव:बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने किया सम्मान

मऊ जिले के कोपागंज शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में वार्षिक उत्सव एवं छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि वक्ताओं ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घोसी धर्मेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज मुकेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष रुपेश पाण्डेय और युवा भारत पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बृजमोहन पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “मैं बेटी हूं, मैं तारा बनूंगी”, “हम वन के वासी नगर जगाने आए” और “बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा” जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की और कर्मयोगी एप प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा संचारी रोगों के प्रति जागरूकता पर बल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने विद्यालय में हो रहे नवाचारों की सराहना करते हुए प्राथमिक स्तर पर नामांकन की आवश्यकता और बच्चों में संस्कारों के विकास पर जोर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने नैतिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बच्चों में विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। युवा भारत के प्रभारी बृजमोहन पांडे ने योग, संस्कार और नई शिक्षा नीति के महत्व पर अपने विचार साझा किए। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आर्य ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य सहित कई शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein