DniNews.Live

मऊ उद्यान विभाग ₹2 में दे रहा रोगमुक्त पौधे:आधुनिक तकनीक से तैयार नर्सरी पौधे, बेहतर उत्पादन और मुनाफे का अवसर

मऊ जिले के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय उद्यान केंद्र ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ किसानों को उन्नत और रोगमुक्त सब्जियों के पौधे उपलब्ध करा रहा है। आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए ये पौधे किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। उद्यान विभाग के अधिकारी अरुण यादव ने बताया कि यदि किसान अपना बीज उपलब्ध कराते हैं, तो 20 से 25 दिनों में पौधे तैयार होते हैं। इसके लिए ₹1.40 प्रति पौधे की दर तय की गई है। वहीं, विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज से पौधे लेने पर ₹2 प्रति पौधे का शुल्क लगता है। सुरक्षित और रोगमुक्त पौधे
सेंटर की खासियत यह है कि पौधे पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में तैयार किए जाते हैं। चारों ओर ढके होने के कारण इन पर बाहरी कीट और फंगस का असर नहीं होता, जिससे पौधे रोगमुक्त रहते हैं। खेत में लगाने के बाद इनकी वृद्धि तेजी से होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है। जायद मौसम की सब्जियों की नर्सरी
वर्तमान में जायद मौसम के लिए करेला, तरोई और खीरा सहित कई सब्जियों की नर्सरी तैयार की जा रही है। किसान अपने बीज उपलब्ध कराकर भी पौधे तैयार करवा सकते हैं, जिससे उन्हें कम समय में बेहतर फसल और अधिक मुनाफा मिल सकता है। आधुनिक खेती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
यह सेंटर किसानों के लिए आधुनिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है और उनकी आय बढ़ाने में सहायक है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *