गयाजी के नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार से आज ये सवाल किया गया कि प्रदेश सरकार में कब मंत्री या फिर स्पीकर बन रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब रहने दीजिए। ऑफिशियल घोषणा हो जाने दीजिए। यह कहते हुए वह कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने लगे। डॉ प्रेम कुमार सरकार के निर्णय से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी देने से बचते रहे। बता दें कि डॉ प्रेम कुमार 1990 से गयाजी से विधायक लगातार चुने जा रहे हैं। इस बार वह 9 वीं बार विधायक चुने गए हैं। नई सरकार में प्रेम कुमार को स्पीकर या फिर मंत्री बनाये जाने की चर्चा जोरों पर है। गयाजी शहर के लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि प्रेम कुमार को नई सरकार में उन्हें स्पीकर बनाया जा रहा है। स्पीकर पद को लेकर गयाजी के लोगों के बीच काफी खुशी है। लेकिन प्रेम कुमार अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं। वह साफ कह रहे हैं कि ऑफिशियल घोषणा होने दीजिए। फिर बात करते हैं। अभी नहीं। गांधी मैदान में अस्मिता लीग का उद्घाटन दरअसल प्रेम कुमार गयाजी स्थित गांधी मैदान में अस्मिता लीग 2025-26 का उद्घाटन करने आए थे। उनके साथ वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह भी थे। इस मौके पर प्रेम कुमार ने बताया कि गांधी मैदान का जीर्णोद्धार व दुर्वे में खेल मैदान बनाए जाने की कागजी प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही गयाजी को उच्च स्तरीय खेल मैदान मिलेगा और वे अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपना जौहर दिखाते हुए देश व राज्य का नाम रोशन करेंगे।
https://ift.tt/adR3Lrj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply