DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे मदन सहनी:बिहार के समाज कल्याण मंत्री बोले- मेरा मंत्री बनना कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का सम्मान है

बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे मंत्री मदन साहनी का रविवार को ऐतिहासिक एकमी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, नारे और ढोल-नगाड़ों के बीच मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने इस अवसर पर कहा कि मदन सहनी सदैव गरीब, वंचित एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए समर्पित रहे हैं। समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनकी वापसी दरभंगा जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि साहनी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग और अधिक पारदर्शी, मजबूत एवं जनहितकारी तरीके से काम करेगा। मंत्री बोले- कैबिनेट में शामिल होना कार्यकर्ताओं की निष्ठा का सम्मान मंत्री बनाए जाने के बाद दरभंगा पहुंचे मदन सहनी ने कहा कि ये सम्मान उनका नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और निष्पक्ष रूप से पहुंचाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इतने बड़े स्तर पर स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य, व्यापारी समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर तालियों, नारों और उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, अभयानंद झा, जिला मंत्री राहुल पासवान, मीरा मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, सोशल मीडिया संयोजक भद्राकांत चौधरी गुलशन, बालेन्दु झा, जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना भारती, संजीव गुप्ता, रामाज्ञा चौधरी, राजमोहन पासवान, संजय ठाकुर, सुशील सिंह, इंद्रकांत ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, उज्जवल झा, पुरुषोत्तम सिंह, विकास विवेक चौधरी, अभयनाथ मिश्र, सुनील कुमार मिश्रा, दीपक खर्गा, संजय राय, भाग्य नारायण चौधरी उर्फ झमेली, अमित कुशवाहा, जयप्रकाश झा, मृत्युंजय झा, अवधेश मिश्रा, फूल कुमार मिश्रा, राहुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/Ay8U0dz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *