मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को बताया बेवकूफ:आजमगढ़ में बोले मंत्री शौकत अली जाहिल, गंवार, माफी नहीं मांगने पर होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन
![]()
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को बताया बेवकूफ:आजमगढ़ में बोले मंत्री शौकत अली जाहिल, गंवार, माफी नहीं मांगने पर होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन
आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर जमकर हमला बोला है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शौकत अली को बेवकूफ, अनपढ़, जाहिल, गंवार बताया है। मंत्री का कहना है कि यदि वह पढ़ा लिखा होता तो उसको पता होता की महाराजा सुहेलदेव कौन थे। भारत में जब मुसलमान का शासन था तो आईने अकबरी को ही संविधान माना जाता था। वही अंग्रेजों के शासन में गजेटियर को संविधान माना जाता था। उसमें वह पढ़े तो उसको मालूम हो जाएगा की अफगानिस्तान का रहने वाला सैयद सलार मसूद गाजी भारत को लूटने के उद्देश्य से, यहां के मठ मंदिर को लूटते हुए राजाओं को परास्त करते हुए भारत को गुलाम बनाने के लिए भारत में आया था। इनके द्वारा जो इस तरीके की बयान बाजी दी जा रही है। वह कांग्रेस की सरकारों में बसपा की सरकारों में लुटेरों का मेला लगता था आज योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पिछले 10 जून को अब यहां महाराज राजभर सुहेलदेव का मेला 10 दिनों तक लगेगा। गाजी लुटेरा था। महाराजा सुहेलदेव जी ने भारत की अखंडता और भारत को गुलाम होने से बचाया है। वह एक राष्ट्रवीर हैं। उनकी हमें पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने इस बयान पर यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सैयद सालार मसूद गाजी भारत को लूटने के उद्देश्य से भारत को गुलाम बनाने के लिए आया था जब वह बहराइच पहुंचा तो महाराजा सुहेलदेव ने आसपास के महाराजाओं को बुलाया और चर्चा की कि जब देश सुरक्षित होगा तो हम लोग सुरक्षित होंगे। सभी लोगों ने सहमति जता कर एकजुट होकर सैयद सालार मोहम्मद गाजी के साथ युद्ध किया। 17 दिन तक लगातार युद्ध हुआ जिसके बाद गाजी फरार हो गया। इसके बाद 18 दिन महाराजा सुहेलदेव ने सैयद सलार गाजी को मार डाला। कांग्रेस सपा बसपा के राज में लगता था लुटेरों का मेला
सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि सपा बसपा और कांग्रेस के राज में सैयद सालार मसूद गाजी लुटेरे का मेला लगता था। पर भाजपा ने इसे बंद कराया भाजपा का कहना है कि जो भी राष्ट्रवीर है उनकी पूजा होनी चाहिए सपा कांग्रेस के लोग लुटेरों की पूजा करते थे। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को चुनौती देते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि शौकत अली माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। हजरतगंज थाने में शौकत अली के विरोध मुकदमा दर्ज है। वह जेल जाएगा। शौकत अली का हाल वही होगी जो बरेली वाले मौलाना की हुई थी। यह देश कानून से चल रहा है। कानून का राज है। आज पूरा देश और पूरी दुनिया जान गई है कि गाजी बहुत पाजी था। यह था विवादित बयान
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बहराइच में एक बैठक के दौरान महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा बताते हुए सैयद सालार मसूद गाजी को योद्धा बताया था। शौकत अली कैसी बयान को लेकर सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जमकर हमला बोला है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
