DniNews.Live

मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला:गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर किल्लत की बात “प्रतिपक्ष का प्रोपेगेंडा” बताया

अयोध्या में विभागीय समीक्षा के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खास तौर पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर किल्लत की बात पूरी तरह “प्रतिपक्ष का प्रोपेगेंडा” है। राहुल गाँधी के बयान के बाद लोगों में भ्रम फैलाया गया मंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी गैस या पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, लेकिन राहुल गाँधी के बयान के बाद लोगों में भ्रम फैलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साजिश के तहत अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लाइन में लगवाया, जिससे कृत्रिम संकट का माहौल बनाया जा सके। भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता को राहत अनिल राजभर ने यह भी कहा कि सरकार शुरू से ही स्पष्ट कर रही है कि किसी तरह की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता को राहत दी जा रही है। राजभर, केवट, मल्लाह, प्रजापति को नजरअंदाज करती है सपा समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि जब ये लोग सत्ता में होते हैं तो पिछड़े वर्गों—राजभर, केवट, मल्लाह, प्रजापति जैसे समाज—को नजरअंदाज करते हैं और उनका शोषण होता है। लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद इन्हें “पीडीए” और पिछड़ों की याद आने लगती है, जो पूरी तरह अवसरवाद है। भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार
2027 के चुनाव को लेकर अनिल राजभर ने भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है और अगली बार भी सरकार बनाकर रहेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *