बिहार के सबसे अमीर मंत्री डॉ.अशोक चौधरी हैं। वे ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 42.68 करोड़ रुपए है। इसमें उनकी प|ी की भी संपत्ति शामिल है। दूसरे नंबर पर पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद हैं। उनकी कुल संपत्ति 31.85 करोड़ रुपए है। इसमें उनके पति की भी संपत्ति शामिल है। सबसे गरीब मंत्री संजय कुमार हैं। उनके पास सिर्फ 23.85 लाख की संपत्ति है। 3 मंत्रियों को छोड़ सभी मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा धनवान हैं। मंत्रियों ने साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति सार्वजनिक की। विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति 8.81 करोड़ डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति 8.81 करोड़ रुपए है। चल संपत्ति 5.13 करोड़ व अचल संपत्ति 3.68 करोड़। रिवाल्वर, राइफल भी है। इनकी प|ी इनसे बहुत अमीर हैं। पूना, मोकामा, बाढ़, पटना में 7 जगहों पर जमीन/घर है। ये हैं सबसे गरीब मंत्री: गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार (23.85 लाख) , श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर (32.61 लाख) तथा डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता (97.64 लाख)। सम्राट चौधरी की संपत्ति 6.38 करोड़ रुपए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 6.38 करोड़ है। चल संपत्ति 1.18 करोड़ तथा अचल संपत्ति 5.20 करोड़। प|ी से कैश इन हैंड 1 लाख अधिक है। लेकिन दोनों के पास 20-20 लाख के गहने हैं। 4 लाख का एनपी बोर रायफल है। 2 लाख का रिवाल्वर है। सम्राट के चार बैंक खातों में 17.44 लाख जमा है। प|ी के 5 खातों में 6.41 लाख डिपाजिट है। सम्राट का 51.68 लाख का बौंड, डिबेंचर और बीमा में निवेश है। 7 लाख की बोलेरो गाड़ी है। सम्राट के पास 4.91 करोड़ की जमीन-जायदाद है। मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख 66 हजार मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख 66 हजार 196 रुपए है। यह पिछले साल की तुलना में सिर्फ 68 हजार 455 रुपए अधिक है। चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार 196 रुपए की तथा अचल संपत्ति 1 करोड़ 48 रुपए की। नगदी 20 हजार 552 रुपए। 2015 मॉडल की फोर्ड इको स्पोर्ट कार (कीमत 11.32 लाख) है। 12 गाय तथा इसके 9 बच्चे थे। अब 10 गाय व इसके 13 बच्चे हैं। इसकी कीमत 1.45 लाख रुपए है। 3 बैंक खातों में 57766 रुपए है। सोना की 2 तथा मोती लगे चांदी की 1 अंगूठी है। इसकी कुल कीमत पिछले साल 1.31 लाख थी। अब 2 लाख 3 हजार रुपए है। अचल संपत्ति के नाम पर उनके पास द्वारका (दिल्ली) में 1 फ्लैट है।
https://ift.tt/rcp8tyz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply