भोजपुर में 2 बाइकों की आपस में टक्कर:हादसे में पांच लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; छेका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

आरा-अरवल मार्ग पर रविवार देर रात 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। 2 युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना पवना थाना क्षेत्र की है। घायलों में एक बाइक पर सहार के हरकू टोला निवासी मनीष कुमार(18), गुलजारपुर गांव के शंकर कुमार(24) और पंकज कुमार(23) शामिल है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी गुहाड़ी सिंह(60) और उसी गांव के संतोष कुमार(45) शामिल है। दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर घायल मनीष ने बताया कि बस से अपने फाइनेंस के काम से आरा आया था। पंकज और शंकर बाइक से आरा किसी काम से आए थे। देर शाम दोनों से बाजार में अचानक मुलाकात हो गई। तीनों एक ही बाइर से गांव लौट रहे थे। जबकि दूसरे बाइक पर सवार संतोष कुमार सिंह के साथ अपने रिश्तेदार रामजी सिंह के बेटी के छेका में शामिल होने के लिए धोबहा आ रहे थे। पवना पेट्रोल पंप के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
2 लोगों की हालत नाजुक वहीं, सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि हादसे में गुहाड़ी औक शंकर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोट है। सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।


https://ift.tt/elELdgs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top