भोजपुर में डेयरी कर्मी की पत्नी का शव बगीचे से मिला है। तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजन ठंड लगने से मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव की है। मृतका पुष्पा देवी(50) बराप गांव वार्ड नंबर-9 की रहने वाली थी। पति हरवंश कुमार रोहतास के नासरीगंज स्थित डेयरी में काम करते हैं। पति ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब घर से दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उसके पास मोबाइल नहीं था। हर जगह तलाश किया। रिश्तेदारों से पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जांच में जुटी पुलिस हरवंश ने आगे बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे मैं घर लौट रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों से पता चला कि एक महिला का शव बरामद हुआ है। मौका पर तुरंत पहुंचा। डेड बॉडी मेरी पत्नी की थी। बाजार से लौटते समय गिरने या ठंड लगने से मौत हो सकती है। हालांकि ये जांच का विषय है। दो पुत्री चंचल कुमारी और अनु कुमारी है। चंचल की शादी हो चुकी है। बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
https://ift.tt/c7vHWms
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply