DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भोजपुर में महिला सिपाहियों ने निकाली जागरूकता रैली:बिहार पुलिस सप्ताह पर दौड़ प्रतियोगिता; सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने की अपील

भोजपुर में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 पर भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राज ने पौधारोपण करके किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस-जन सहभागिता की महत्ता पर बल दिया। महिला सिपाहियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर बाइक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने से बचने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश भी दिया गया, जिसे आमजन ने सराहा। दौड़ प्रतियोगिता में नवनियुक्त सिपाही हुए शामिल पुलिस लाइन में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों के बीच 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक राज की ओर से पुरस्कृत किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के जवानों में ऊर्जा, अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण पुलिस अधीक्षक राज ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सप्ताह केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी, सेवा भावना और कर्तव्य निष्ठा को सुदृढ़ करने का अवसर है। पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर पुलिस की सक्रिय भूमिका समाज को सकारात्मक दिशा देती है। हम सभी जवानों से अपेक्षा करते हैं कि वे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखें। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया और पुलिस-जन सहयोग के संदेश को और मजबूती प्रदान की।


https://ift.tt/aDPynkc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *