भोजपुर में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। होटल के कमरे में बंद करके मारा। बेहोश होने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता सानिया सिंह(19) तरारी के सरफोड़ा गांव की रहने वाली है। सानिया ने बताया कि गांव के ही सोनू सिंह से पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। इसी साल सितंबर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद अपने पति के घर पर रही थी। कोर्ट मैरिज से जुड़ी कुछ कागजी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी। जिसे पूरा कराने के लिए शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय गई थी। इस बीच पापा वहां पहुंचे। मुझे भरोसा दिलाया कि इस विवाह को स्वीकार कर चुके हैं। दोनों को माफ करते हैं। पिता की बातों पर विश्वास कर मायके चली गई। होटल के कमरे में मारा सानिया ने आगे कहा कि मायके पहुंचने के बाद चाचा ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बावजूद शनिवार की सुबह कागजी कार्य के लिए आरा कोर्ट जाने लगी। पापा ने साथ चलने की बात कही। इसके बाद आरा शहर स्थित एक निजी होटल में ले गए। वहां एक कमरा बुक कराया। कमरे में पहुंचते ही पिता ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मुझे इतना मारा कि मैं बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में पापा छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद होटल के स्टाफ और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच में जुटी टाउन थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
https://ift.tt/Kvbkl7d
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply