भोजपुर में पूर्व के विवाद में बदमाशों ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। दोस्तों के साथ बाजार घूमने गया था। रास्ते में घेरकर पेट पर चाकू मार दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान त्रिभुआनी निवासी संजय यादव के पुत्र राहुल कुमार(17) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बाजार की है। राहुल कुमार ने बताया कि दस दिन पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना कर घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लड़कों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उसे मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि उस समय बात खत्म हो गई थी। रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ सोहरा बाजार पर घूमने आया था। वहां तीनों ने मुझे घेर लिया और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। अस्पताल में चल रहा है इलाज ऑन ड्यूटी डॉक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि पेट में चाकू लगा है। काफी खून बह गया है। इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। एक्स-रे कराने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा। हालात सामान्य है। ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
https://ift.tt/TOr53QB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply