भोजपुर में सोमवार देर रात दोस्तों ने आंख फोड़कर युवक की हत्या कर दी। ईंट-पत्थर से मारने के बाद गला दबा दिया। मृतक काशी पासवान(35) मलौर गांव वार्ड नंबर-2 का रहने वाला था। पेशे से मजदूर का काम करता था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। पति ने खाना बनाकर रखने को कहा था पत्नी कांति देवी ने बताया कि मेरे पति सोमवार को खाना खाने के बाद सियाडीह गांव में बन रहे पंचायत भवन में काम करने गए थे। सब ठीक था,काफी खुश भी थे। शाम छह बजे घर आने के बाद मुझे चिप्स दिया। घर खर्च के लिए 500 रुपए देकर कहा कि तुम खाना बनाओ। साथ में काम करने वाले दोस्त बुला रहे हैं, मिलकर आता हूं। इसके बाद मेरे पति चले गए। काफी देर बीत जाने के बाद जब वापस नहीं आए तो मैं उनको खोजने के लिए गई। कुछ दूर जाने के बाद मढ़ई के बाहर पति का शव पड़ा हुआ था। नजदीक जाकर देखा। आंख फोड़ा हुआ था, ईंट से मारा गया था। गर्दन दबाने के भी निशान मिले। खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जल्द होगा मामले का खुलासा इस संबंध में पीरो एडीपीओ के.के सिंह ने कहा कि घर से युवक को बुलाया गया था। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। परिवार वाले साथ काम करने वाले ठेकेदार का नाम बता रहे हैं। उसकी जांच की जा रही है। FSL की टीम पहुंची है। कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घर में मचा कोहराम मृतक की शादी 2012 में हुई थी। कोई बच्चा नहीं था। काशी घर का एकलौता संतान है। तीन बहन देवंति, सुमंति और हेवंती है। मौत सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/9BpFxq5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply